पंजाब में 2 नवंबर से बदल जाएगा स्कूलों का समय, जानें शिक्षा विभाग की New Timings

पंजाब में 2 नवंबर से बदल जाएगा स्कूलों का समय, जानें शिक्षा विभाग की New Timings

राज्य में ठंड के मौसम को देखते स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है

सभी सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूल में सुबह 9 बजे खुलेंगे

पंजाब में 19 हजार से अधिक स्कूल हैं, जिन पर ये विभागीय आदेश लागू होंगे

1 नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक

पंजाब में ठंड के मौसम को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के नए शेड्यूल के मुताबिक, 2 नवंबर से प्रदेश के सभी सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे। यह व्यवस्था सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए लागू की जाएगी। नए समय के अनुसार, प्राइमरी स्कूल दोपहर 3 बजे तक चलेंगे, जबकि मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूल दोपहर 3:20 बजे बंद होंगे। यह समय-सारणी 28 फरवरी तक लागू रहेगी। पंजाब में 19 हजार से अधिक स्कूल हैं, जिन पर ये आदेश लागू होंगे।

साल में इतनी बार बदलता है स्कूलों का समय

1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सभी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगते हैं। इसके बाद 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलते हैं। वहीं, मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक लगते हैं।

1 मार्च से स्कूलों के समय में फिर से बदलाव

सर्दियों के शेड्यूल के तहत 1 नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक चलेंगे। इसके बाद 1 मार्च से स्कूलों के समय में फिर बदलाव किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *