लुधियाना में कुछ लोगों को इंसानियत दिखाना पड़ा भारी

लुधियाना में कुछ लोगों को इंसानियत दिखाना पड़ा भारीd

तेज रफ्तार कॉलेज बस ने सड़क पर युवक की मदद कर रहे लोगों को रौंदा; बच्चे समेत 4 घायल

बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई

एक बच्चे समेत चार लोग घायल, एक निहंग सिंह की हालत गंभीर है

इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई

बस चालक हिरासत में, कारण और चालक पर लगाए आरोपों की जांच

लुधियाना

लुधियाना में इंसानियत दिखाना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। जैसे ही ये सड़क पर गिरे एक युवक की मदद करने लगे तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कॉलेज बस ने सड़क पर मौजूद लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें एक निहंग सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बस को रुकवाया और इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचते ही पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और चालक पर लगे आरोपों की जांच कर रही है।

कार ठीक करवाने जा रहे थे किरणदीप सिंह

घायल किरणदीप सिंह ने बताया कि वह अपनी कार ठीक करवाने के लिए माछीवाड़ा जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने एक स्कूटी सवार युवक को नशे की हालत में सड़क पर गिरा देखा। इसके बाद उन्होंने खालसा जी और अन्य लोगों के साथ मिलकर युवक को सड़क से हटाने का फैसला किया। हादसे में किरणदीप सिंह समेत कई लोग घायल हो गए।

बस चालक पर लगाया नशे में होने का आरोप

घायलों ने आरोप लगाया कि कॉलेज बस का ड्राइवर भी नशे की हालत में था। किरणदीप सिंह का कहना है कि बस जिस रफ्तार से आई और वहां मौजूद लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ी, उससे ऐसा लगा जैसे चालक को आसपास की कोई परवाह ही नहीं थी। हालांकि, चालक के नशे में होने के आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *