AAP नेता लकी ओबेरॉय के परिवार को निशाना बनाया

AAP नेता लकी ओबेरॉय के परिवार को निशाना बनाया

जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय के छोटे भाई पर हमले की कोशिश! 3 हमलावरों ने तोड़े इनोवा के शीशे

वारदात के बाद एक्टिवा मौके पर ही छोड़कर फरार

गलतफहमी में पास खड़ी इनोवा गाड़ी के शीशे तोड़े

पुलिस आसपास के CCTV की फुटेज खंगाल रही है

गिरफ्तारी और पुख्ता सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग

जालंधर

जालंधर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। AAP नेता लकी ओबेरॉय के परिवार को निशाना बनाने की कोशिश की गई है। एक्टिवा सवार 2 से 3 हमलावरों ने उनके छोटे भाई दमन ओबेरॉय पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन गलतफहमी के चलते पास खड़ी दूसरी इनोवा गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वारदात के बाद आरोपी अपनी एक्टिवा मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मार्केट एसोसिएशन के सदस्य, समाजसेवी पारस मल्होत्रा और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पुख्ता सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है।

एक्टिवा (नंबर PB08-FS-0458) को कब्जे में लिया

जानकारी के मुताबिक, दमन ओबेरॉय अपनी गाड़ी से उतरकर दफ्तर के अंदर गए थे। इसी दौरान हमलावर वहां पहुंचे। उन्हें लगा कि दमन ओबेरॉय इनोवा गाड़ी के अंदर बैठे हैं। इसी गलतफहमी में उन्होंने दूसरी इनोवा के शीशे तोड़ दिए। शोर मचने पर आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से एक्टिवा (नंबर PB08-FS-0458) को कब्जे में ले लिया है। दमन के मुताबिक, उन्होंने पहले ही पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत दी थी और डाक के जरिए रजिस्ट्री भी भेजी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई गई।

AAP नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या

गौरतलब है कि 6 फरवरी को मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के बाहर AAP नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके भाई रमन ओबेरॉय इस मामले के मुख्य चश्मदीद गवाह हैं। दमन ओबेरॉय का आरोप है कि हत्याकांड के आरोपी उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। उन्हें अलग-अलग नंबरों और जेलों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध युवक उनके घर और दफ्तर की रेकी भी कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *