जालंधर कैंट के मशहूर कारोबारी विनय सेठी का निधन, सोशल मीडिया पर थे 1 मिलियन फॉलोअर्स
जालंधर कैंट के मशहूर कारोबारी विनय सेठी का निधन, सोशल मीडिया पर थे 1 मिलियन फॉलोअर्स
निधन की खबर से व्यापारिक व सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई
मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद की खरीदारी पर आकर्षक ऑफर लाते थे
वहीं कैंट के व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है
उनके अचानक चले जाने से परिवार, मित्रों व शुभचिंतकों में दुख का माहौल
जालंधर कैंट
जालंधर कैंट के मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार जगत से दुखद खबर सामने आई है। सेठी टेलीकॉम के मालिक और मशहूर कारोबारी विनय सेठी का निधन हो गया। उन्होंने पटेल अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही जालंधर कैंट के व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विनय सेठी कारोबार के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके करीब 10 लाख फॉलोअर्स थे। वह लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते थे और अपने ग्राहकों के लिए मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की खरीदारी पर आकर्षक ऑफर और गिफ्ट स्कीम लेकर आते रहते थे।
गुरुपर्व पर भी लेकर आए थे खास ऑफर
बताया जा रहा है कि विनय सेठी गुरुपर्व के अवसर पर भी अपनी दुकान पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर लेकर आए थे। वह हमेशा ग्राहकों को बेहतर डील देने और उन्हें खरीदारी के साथ आकर्षक उपहार देने के लिए चर्चा में रहते थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद उनके निधन की खबर सामने आएगी।
व्यापारिक और सामाजिक जगत में शोक
देर रात विनय सेठी के निधन की खबर मिलते ही उनके परिचितों, ग्राहकों और व्यापारिक सहयोगियों में शोक फैल गया। उनके निधन को जालंधर कैंट के व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके अचानक चले जाने से परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में दुख का माहौल है।







