अकाली नेता के घर और उनके ठिकानों पर ED की रेड

सुखबीर बादल के करीबी नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर रेड, भाजपा के साथ हुआ है गठबंधन

CRPF के साथ पंजाब पुलिस की टीमें भी तैनात की गई हैं

रविंदर खेड़ा को सुखबीर बादल का करीबी माना जाता है

खरड़ से अकाली दल का हलका इंचार्ज नियुक्त किया था

गठबंधन की खुशी में लड्‌डू बांटने वालों में सबसे आगे थे

पंजाब में सुबह-सुबह मोहाली के खरड़ में ED ने अकाली नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर और उनके ठिकानों पर रेड की है। ईडी की टीम उनके घर और ऑफिस की जांच कर रही हैं। यहां तक कि CRPF के साथ पंजाब पुलिस की टीमें भी तैनात की गई हैं।

कल ही गठबंधन पर लड्डू बांट रहे थे

खेड़ा को अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल का करीबी माना जाता है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें खरड़ से अकाली दल का हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया था। कल ही अकाली दल और भाजपा में गठबंधन हुआ। जिसकी खुशी में लड्‌डू बांटने वालों में वह सबसे आगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *