CM मान के OSD राजबीर घुम्मन ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को भेजा नोटिस, चेतावनी भी दी

CM मान के OSD राजबीर घुम्मन ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को भेजा नोटिस, चेतावनी भी दी

सोशल मीडिया पोस्ट को 24 घंटे के अंदर हटाने के लिए कहा

आपराधिक कार्रवाई और मानहानि के लिए हर्जाने का मुकदमा

बिना शर्त माफी और आगे आरोप न लगाने का भरोसा मांगा है

मजीठिया ने 26 अक्टूबर को एक्स हैंडल से पोस्ट साझा की थी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में घुम्मन ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अपनी आपत्ति जताई है और इसे 24 घंटे के अंदर हटाने के लिए कहा है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आपराधिक कार्रवाई और मानहानि के लिए हर्जाने का मुकदमा दायर किया जाएगा।

मजीठिया के आरोपों को बेबुनियाद बताया है

घुम्मन ने मजीठिया को भेजे नोटिस में मजीठिया की तरफ से लगाए गए आरोपों को निराधार, झूठा और मानहानि की वजह बताते हुए 24 घंटे के अंदर इसे हटाने, सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी और भविष्य में ऐसे आरोप न लगाने का लिखित आश्वासन मांगा है।

मजीठिया के एक्स पोस्ट पर जताई थी आपत्ति

घुम्मन के नोटिस के मुताबिक मजीठिया ने 26 अक्टूबर को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट साझा की थी। इसमें घुम्मन का नाम लेते हुए उन्हें कथित ड्रग्स नेटवर्क और नशा मुक्ति केंद्रों से जुड़े मामलों से जोड़ा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *