Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी ₹3,500 से ज्यादा टूटी, जानें 30 अक्टूबर के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी ₹3,500 से ज्यादा टूटी, जानें 30 अक्टूबर के ताजा भाव

नई दिल्ली: देशभर में 30 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार दोनों में कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। शुरुआती कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव में 1.32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोने की कीमतों में भी कमजोरी रही। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

दिल्ली में सोने के ताजा भाव

30 अक्टूबर की सुबह घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,44,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।

वहीं मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,940 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,940 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। स्पॉट गोल्ड का भाव 4,008.76 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा। इससे एक दिन पहले भी वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी।

प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव

30 अक्टूबर को देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला।

  • दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़: 22 कैरेट – ₹1,32,090 और 24 कैरेट – ₹1,44,090 प्रति 10 ग्राम।
  • मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद: 22 कैरेट – ₹1,31,940 और 24 कैरेट – ₹1,43,940 प्रति 10 ग्राम।
  • अहमदाबाद और भोपाल: 22 कैरेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *