अमृतसर में दोस्तों ने ही युवक की कर दी गोली मारकर हत्या, एक्टिवा साइड करने को लेकर हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि एक्टिवा को साइड करने को लेकर विवाद हुआ था
6 गोलियां चलाई, जिसमें 2 सिर पर, एक कमर और एक पैर में जा लगी
गंभीर हालत में अस्पताल लेकर जा रहे थे, पर रास्ते में ही दम तोड़ दिया
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस, अन्य पहलुओं की भी जांच
अमृतसर
अमृतसर में मामूली विवाद के बाद एक युवक की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक्टिवा को साइड करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी कारण हमलावरों ने करीब 6 गोलियां चलाई, जिसमें से 2 सिर पर, एक कमर और एक पैर में जा लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, पर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। फरार हुए आरोपियों की तलाश जारी है।

दोस्तों ने ही मारी गोलियां
मृतक के पिता ने बताया कि शुक्रवार रात को एक्टिवा साइड करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर उसके दोस्तों ने अमित पर गोलियां चला दी। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों के आपस में 3 भाई होने की बात बताई जा रही है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।








