नेपाल में 2 हैलिकॉप्टर आपस में टकराए, हादसे में एक भारतीय की मौत

नेपाल में 2 हैलिकॉप्टर आपस में टकराए, हादसे में एक भारतीय की मौत

भारतीय पर्यटक वसंत कुमार बालारामारामाडु की मौत हो गई है

न्यूज़ीलैंड के भारतीय मूल के नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल घायल

अलग-अलग दिशाओं से एक ही जगह उतरने की कोशिश में थे

हेलीपैड पर बर्फ जमी होने के कारण भी स्थिति बनी हो सकती है

नेपाल में एवरेस्ट में मंगलवार को सुबह-सुबह लैंडिंग के दौरान 2 हैलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक भारतीय पर्यटक वसंत कुमार बालारामारामाडु की मौत हो गई है, जबकि न्यूज़ीलैंड के भारतीय मूल के नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों हैलिकॉप्टर उतरने की कोशिश कर रहे थे। नज़दीक आते ही रोटर ब्लेड टकरा गए और दोनों क्रैश हो गए।

एक ही जगह उतरने की कोशिश में हादसा

यह हादसा सुबह 8.11 बजे फेरीचे हेलीपैड पर हुआ है। नेपाली अधिकारियों के मुताबिक एक हेलिकॉप्टर लुकला से आ रहा था, जबकि दूसरा एवरेस्ट बेस कैंप के पास गोरक्षेप की तरफ से लौट रहा था। दोनों अलग-अलग दिशाओं से एक ही जगह उतरने की कोशिश कर रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हेलीपैड पर बर्फ जमी होने के कारण भी यह स्थिति बनी हो सकती है। हालांकि, हादसे की असली वजह की पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *