बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी! मांगी करोड़ों रुपए की फिरौती
हैरी बॉक्सर के नाम के गैंगस्टर से धमकी भरा कॉल आया
कॉल करने वाले ने एक्टर से 5 करोड़ की फिरौती मांगी है
कॉल आने के बाद तुरंत मुंबई पुलिस को जानकारी दी गई
मुंबई पुलिस ने केस को एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को सौंपा है
मुंबई
मशहूर बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली है। उन्हें हैरी बॉक्सर के नाम के गैंगस्टर से धमकी भरा कॉल आया है। कॉल करने वाले ने एक्टर से 5 करोड़ की फिरौती मांगी है। फिरौती की कॉल आने के बाद तुषार कपूर ने तुरंत मुंबई पुलिस को जानकारी दी है।
एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने जांच शुरू की
मामले की जानकारी सामने आते ही मुंबई पुलिस ने इस केस को एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को सौंप दिया है। वहीं क्राइम ब्रांच की टीमें भी इस मामले की जांच कर रही है। टेक्निकल टीम ने ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की। आवाज का मिलान हैरी बॉक्सर के आधिकारिक ऑडियो सैंपल से किया गया।
डर पैदा करने के लिए किया है कॉल
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आवाजें आपस में मेल नहीं खातीं। इससे पुलिस को शक है कि यह फर्जी कॉल था। किसी ने गैंग का नाम लेकर डर पैदा करने की कोशिश की। बता दें कि एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सभी बॉलीवुड एक्टर्स ने अपनी सुरक्षा बढ़ा ली है।








