लुधियाना निगम में विजिलेंस टीम की रेड, प्रॉपर्टी टैक्स इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

लुधियाना निगम में विजिलेंस टीम की रेड, प्रॉपर्टी टैक्स इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच हड़कंप

प्रॉपर्टी टैक्स सेटलमेंट करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप

मौजूद दस्तावेजों व अन्य रिकॉर्ड को खंगाल रही विजिलेंस टीम

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ मामला किस प्रॉपर्टी से संबंधित है

जांच के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों का खुलासा होने की आस

लुधियाना

लुधियाना में नगर निगम के डी जोन कार्यालय में बुधवार को विजिलेंस टीम ने अचानक छापेमारी की। इस दौरान ग्राउंड फ्लोर पर स्थित प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में तैनात एक इंस्पेक्टर को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने की जानकारी सामने आई है। अचानक हुई इस कार्रवाई से नगर निगम कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया।

इंस्पेक्टर के कैबिन में दस्तावेजों की जांच

विजिलेंस टीम ने कार्रवाई के दौरान संबंधित इंस्पेक्टर के कैबिन में जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर पर प्रॉपर्टी टैक्स सेटलमेंट करने के बदले रिश्वत मांगने और लेने का आरोप है। अधिकारी वहां मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड को खंगाला, ताकि मामले से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके। रिश्वत की कथित रकम और अन्य विवरणों को लेकर जानकारी सामने आनी बाकी है।

प्रॉपर्टी टैक्स सेटलमेंट के बदले मांगी रिश्वत

सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस की कार्रवाई प्रॉपर्टी टैक्स के एक मामले में कथित रिश्वतखोरी से जुड़ी है। आरोप है कि टैक्स सेटलमेंट करवाने के बदले इंस्पेक्टर ने रिश्वत ली। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मामला किस प्रॉपर्टी से संबंधित है और कथित तौर पर कितनी रकम का लेन-देन हुआ। विजिलेंस की जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *