जालंधर के गोराया में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, 5 बहनों के इकलौते भाई की मौ/त
हादसे की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई
ट्रैक्टर के गलत दिशा से आने की बात भी सामने आई
हादसे के समय ट्रैक्टर की केवल एक लाइट जली थी
ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सीसीटीवी फुटेज की जांच
मृतक के परिजन के बयानों पर एक्शन : चौकी इंचार्ज

जालंधर
जालंधर के गोराया में चीमा खुर्द गेट के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव लल्लियां निवासी नवी पुत्र दूनी चंद के रूप में हुई है। नवी पांच बहनों का इकलौता भाई था। बताया जा रहा है कि हादसे की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। ट्रैक्टर के गलत दिशा से आने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
चीमा खुर्द गेट के पास बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर
जानकारी के मुताबिक, नवी रविवार देर रात मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान चीमा खुर्द गेट के पास उसकी बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय ट्रैक्टर की केवल एक लाइट जल रही थी। चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।









