जालंधर में अपराधियों के हौंसले बुलंद!
महिला की बालियां छीनकर बाइक सवार स्नैचर फरार, ताजा मामला लद्देवाली से आया सामने
घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई
घटना की शिकायत परिवार द्वारा पुलिस को दी गई
बाइक नंबर ट्रेस करके आरोपी किया जाएगा अरेस्ट
घटना के बाद महिला के कानों पर 6 टांके लगाए हैं
जालंधर
जालंधर में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि वह सरेआम वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। ताजा मामला लद्देवाली से सामने आया है, जहां एक महिला सामान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार आया और महिला की कान की बालियां छीन कर मौके से फरार हो गया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना की शिकायत परिवार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि बाइक नंबर ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
पहले रेकी फिर झपटी बालियां
बुजुर्ग महिला दोनों हाथों में सामान लेकर घर लौट रही है। इसी दौरान एक हेलमेट पहनकर स्नैचर महिला की रेकी करते हुए आगे निकलता है। आगे जाने के बाद वह अपनी बाइक मोड़ता है और दोबारा वापिस आता है और महिला के कान से बालियां छीनकर फरार हो जाता है।
महिला के कान पर लगे 6 टांके
इस घटना में महिला का कान फट गया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने महिला के कानों पर 6 टांके लगाए। मौके पर पहुंची पुलिस फरार लुटेरे को पकड़ने के लिए गलियों के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है।









