जालंधर में बुजुर्ग से 7,200 रुपये छीने, झोटा केस का जिक्र कर शीतल अंगुराल ने उठाए सवाल
बुजुर्ग के हाथ पर चोट आई है, ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
हमला कर बुजुर्गों से छीनाझपटी और पुलिस VIP कार्यों में व्यस्त
लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर आप का कोई लीडर नहीं बोल रहा
शीतल अंगुराल ने कहा-डर है उनसे झोटा जैसी घटना न हो जाए
जालंधर
जालंधर के बस्ती बावा खेल नहर के पास एक लड़की बुजुर्ग से 7200 रुपए लेकर फरार हो गई। पीड़ित के अनुसार वह बैठा हुआ था। इस दौरान लड़की उसके पास आती है और कहती है कि वह उन्हें पसंद करती है। जिसके बाद वह बुजुर्ग से लिपटने लगी। इस दौरान घटना स्थल पर 2 नौजवान मौके पर आते है और बुजुर्ग से 7200 रुपए छीनकर फरार हो गए। बुजुर्ग के हाथ पर चोट आई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई।

पुलिस और सरकार पर उठाए सवाल
इलाके के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि बुजुर्गों पर हमला करके उनसे पैसे छीने जा रहे है, लेकिन पुलिस वीआईपी कार्यों में व्यस्त है। आज मंत्री और आप सरकार के विधायक लगातार हो रही वारदातों के खिलाफ क्यों नहीं बोल रहे। वेस्ट हलके में दिन दहाड़े लूट हो रही है। आज के समय में कोई भी व्यक्ति सेफ नहीं है। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर आप का कोई लीडर नहीं बोल रहा।
मेरे साथ झोटे जैसी घटना ना हो जाए
उन्होंने आगे कहा कि मुझे डर है कि मेरे साथ भी परविंदर झोटे जैसी घटना ना हो जाए। वह कब तक नशे के खिलाफ मुद्दा उठाते रहेंगे, लेकिन पुलिस इन तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही। आज सारे थाने खाली है। थानों के बाहर लूट हो जाए, स्नेचिंग हो जाए, लेकिन पुलिस वीआईपी लोगों को खुश करने में लगी हुई है।







