लुधियाना में कारोबारी के बर्थडे पर जानलेवा हमला, थार पर 15-20 राउंड फायरिंग; फटे टायरों के सहारे बचाई जान

लुधियाना में कारोबारी के बर्थडे पर जानलेवा हमला, थार पर 15-20 राउंड फायरिंग; फटे टायरों के सहारे बचाई जान

लुधियाना में कारोबारी के बर्थडे पर जानलेवा हमला, थार पर 15-20 राउंड फायरिंग; फटे टायरों के सहारे बचाई जान

पहले ईंट-पत्थरों से हमला किया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की

गाड़ी के शीशे और टायर क्षतिग्रस्त होने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी

पंजाब के मुख्यमंत्री और पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग

भाई रोहन, मां सीमा रानी, पारस बस्सी पर कानूनी कार्रवाई की मांग

लुधियाना

लुधियाना में वामिका एंटरप्राइज के मालिक दिव्यांशु बग्गा पर जन्मदिन की रात जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। शिंगार सिनेमा रोड स्थित हरचरण नगर इलाके में 25 से 30 युवकों ने उनकी थार गाड़ी को घेरकर पहले ईंट-पत्थरों से हमला किया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने गाड़ी पर करीब 15 से 20 राउंड गोलियां चलाईं। गाड़ी के शीशे और टायर क्षतिग्रस्त होने के बावजूद दिव्यांशु ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह गाड़ी भगाकर वहां से निकलने में कामयाब रहा। दिव्यांशु बग्गा ने मुख्यमंत्री और पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उसने लड़की के भाई रोहन, मां सीमा रानी, पारस बस्सी और अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अपील की है।

जन्मदिन के बाद गर्लफ्रेंड का आया फोन

दिव्यांशु बग्गा के मुताबिक, 2 नवंबर को उसका जन्मदिन था। रात करीब 12:30 बजे वह अपने एक दोस्त को छोड़ने के लिए हरचरण नगर पहुंचा था। आरोप है कि इससे पहले उसकी गर्लफ्रेंड ने फोन कर उसे गली में बुलाया था। जैसे ही वह दोस्त को छोड़कर वहां पहुंचा, पहले से मौजूद युवकों ने उसे घेर लिया। पीड़ित का दावा है कि मौके पर 15 से 20 युवक पहले से मौजूद थे, जबकि गली के बाहर 25 से 30 लोगों की भीड़ खड़ी थी। हमलावरों ने उसे संभलने का मौका दिए बिना ईंट-पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। इस दौरान उसके दोस्त के सिर पर गंभीर चोट लग गई।

थार भगाने गया तो युवकों ने की फायरिंग

दिव्यांशु ने बताया कि हालात बिगड़ते देख उसने अपनी थार गाड़ी वहां से निकालने की कोशिश की। इसी दौरान 7 से 8 हथियारबंद युवकों ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। आरोप है कि हमलावरों ने 15 से 20 राउंड फायरिंग की। एक गोली गाड़ी की सीट के हेडरेस्ट को आर-पार कर गई। दिव्यांशु के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पहले से जान-पहचान थी। दोनों परिवार अक्सर खाटू श्याम के दर्शन के लिए जाते थे। इसी दौरान उसकी लड़की के साथ दोस्ती हुई थी। हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *