लुधियाना में पहले घर में घुसकर काटा युवक का हाथ, फिर दुकानदार से कहा- पड़ोसियों तक पहुंचा देना!

लुधियाना में पहले घर में घुसकर काटा युवक का हाथ, फिर दुकानदार से कहा- पड़ोसियों तक पहुंचा देना!

लुधियाना से शरीर के रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है

यह पूरी घटना लुधियाना में रेड़ू साहिब गुरुद्वारा साहिब के पास की है

वे कटे हाथ को लिफाफे में डालकर करियाने के दुकानदार को दे गए

जब दुकानदार ने लिफाफा खोलकर देखा तो उसके होश ही उड़ गए

लुधियाना

लुधियाना से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां बदमाशों ने एक घर में घुसकर युवक का तेजधार हथियार से उसका हाथ काटकर अलग कर दिया। हमलावर यहां भी नहीं रुके, इसके बाद वे कटे हाथ को लिफाफे में डालकर करियाने की दुकान पर ले गए और दुकानदार को कहा इसे युवक के घर पहुंचा देना। जब दुकानदार ने लिफाफा देखा तो उसके होश ही उड़ गए, क्योंकि उसमें कटा हुआ हाथ था। यह पूरी घटना लुधियाना में रेड़ू साहिब गुरुद्वारा साहिब के पास की है। इस घटना के कारण आस-पास लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। वहीं घायल की पहचान शक्ति सिंह उर्फ भूरा के रूप में हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

दुकानदार से कहा- लिफाफा पड़ोसियों को दे देना

बागी स्टैंड पर स्थित एक करियाना स्टोर पर दुकानदार रोजमर्रा की तरह अपनी दुकानदारी कर रहा था। तभी एक बाइक सवार अज्ञात युवकों ने दुकानदार की तरफ एक सफेद रंग का लिफाफा बढ़ाते हुए कहा कि यह लिफाफा अपने पड़ोसियों को सौंप देना और उन्हें यह संदेश भी दे देना कि अगर वे नहीं सुधरे तो उनका भी यही हाल होगा। यह खौफनाक चेतावनी देकर आरोपी तेजी से बाइक दौड़ाकर मौके से फरार हो गए।

लिफाफे में कटा हाथ देख दुकानदार के उड़े होश

जब दुकानदार ने संदेह होने पर उस सफेद लिफाफे को खोला, तो भीतर का खौफनाक मंजर देखकर उसकी चीख निकल गई। लिफाफे के अंदर एक व्यक्ति का कलाई के पास से कटा हुआ ताजा हाथ पड़ा था, जिससे खून रिस रहा था। दुकानदार का शोर सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय निवासी मौके पर इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर सहम गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *