जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला की कुर्सी पर संकट, NC के 25 नाराज विधायक दे सकते हैं इस्तीफा

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला की कुर्सी पर संकट, NC के 25 नाराज विधायक दे सकते हैं इस्तीफा

पहली मांग-सीएम के सलाहकार नासिर सोगमी को उनके पद से हटाने की मांग

दूसरी मांग-डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी से सड़क निर्माण विभाग वापस लिया जाए

तीसरी मांग-सरकार से जुड़े लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच की है

श्रीनगर में पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के आवास पर अहम बैठक आयोजित

अगर इन मांगों पर सहमति नहीं बनती है तो विधायक बड़ा कदम उठा सकते हैं

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के करीब 25 नाराज विधायकों ने अपनी मांगें पूरी करने के लिए अल्टीमेटम दिया है। सूत्रों के मुताबिक, अगर उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनती तो ये विधायक इस्तीफा जैसा बड़ा कदम उठा सकते हैं। घटनाक्रम ने जम्मू-कश्मीर की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।

फारूक अब्दुल्ला के आवास पर जुटे नाराज विधायक

विधायकों की नाराजगी दूर करने के लिए शुक्रवार को श्रीनगर में पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के आवास पर अहम बैठक बुलाई गई। इसमें 24 विधायक शामिल होने पहुंचे। बैठक में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला भी मौजूद हैं। हालांकि, विधायक मुजफ्फर खान और कुछ निर्दलीय विधायक इस बैठक में शामिल नहीं हुए।

सीएम के सलाहकार को हटाने समेत रखीं बड़ी मांगें

नाराज विधायकों ने सरकार और संगठन के सामने कई मांगें रखी हैं। इनमें मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर सोगमी को उनके पद से हटाने की मांग प्रमुख है। इसके अलावा विधायक चाहते हैं कि डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी से सड़क निर्माण विभाग वापस लिया जाए या उन्हें उपमुख्यमंत्री के पद से ही हटाया जाए। विधायकों की तीसरी प्रमुख मांग सरकार से जुड़े लोगों पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *