जालंधर में कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा पर निकले पूर्व IRS राजीव कौशल का स्वागत

जालंधर में कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा पर निकले पूर्व IRS राजीव कौशल का स्वागत

40 दिन के लिए कश्मीर से 1 नंवबर को साइकिल यात्रा शुरू की

फिटनेस के प्रति जागरूकता के लिए शुरू की है साइकिल यात्रा

10 दिसंबर को बर्थडे पर साइकिल यात्रा को खत्म करने का लक्ष्य

एक ही उद्देश्य-जितना हो सके उतना हेल्थ के लिए प्रेरित कर सकें

जालंधर

कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा पर निकले पूर्व IRS अधिकारी राजीव कौशल का जालंधर स्थित CGST कमिश्नरेट भवन में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि लोगों में फिटनेस के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए यह साइकिल यात्रा शुरू की है। इस यात्रा का सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि लोगों को जितना हो सके उतना हेल्थ के लिए प्रेरित किया जा सके।

40 दिन में ये यात्रा पूरी करने का संकल्प

पूर्व IRS अधिकारी राजीव कौशल ने बताया कि उन्होंने कश्मीर से 1 नंवबर को यह साइकिल यात्रा शुरू की और वह 40 दिन में कन्याकुमारी तक पहुंचकर इस यात्रा को पूरी करेंगे। 10 दिसंबर को अपने बर्थडे पर साइकिल यात्रा को खत्म करने का लक्ष्य है।

जालंधर में स्वागत के लिए रहे अधिकारी

इस मौके पर रमेश कुमार (कमिश्नर), सुखमनी संघा (ज्वाइंट कमिश्नर), तान्या बैंस (ज्वाइंट कमिश्नर), बिक्रम सिंह (असिस्टेंट कमिश्नर), अमृतपाल सिंह, जतिंदर भारद्वाज और ईशान भारद्वाज (सुपरिंटेंडेंट) सहित CGST कमिश्नरेट जालंधर के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

CBIC पेंशनर्स एसो. के समस्त अधिकारी

इसके अलावा CBIC पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, चंडीगढ़ की ओर से सुरेंद्र पाल (ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी), एस.के. कलेर (सेक्रेटरी), राम प्रकाश (एग्जीक्यूटिव मेंबर), कुलविंदर सिंह और अर्जुन अवॉर्डी रणधीर सिंह धीरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *