पंजाब चुनाव से पहले सुखबीर बादल का बड़ा बयान, गठबंधन पर बोले- कुछ दिन इंतजार करो

पंजाब चुनाव से पहले सुखबीर बादल का बड़ा बयान, गठबंधन पर बोले- कुछ दिन इंतजार करो

अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन की अटकलें तेज

एक साथ चुनाव लड़ेंगी या अलग-अलग मैदान में उतरेंगी, स्थिति स्पष्ट नहीं

“मैं कोई पंडित तो हूं नहीं, आपको थोड़े दिनों में पता चल जाएगा होना क्या?

पंजाब में दो पार्टियां उनकी दुश्मन हैं, इनमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन की अटकलें तेज हैं। हालांकि, दोनों पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ेंगी या अलग-अलग मैदान में उतरेंगी, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब में एनडीए सरकार बनने का दावा करने के बाद राजनीतिक चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया है। अब गठबंधन पर सुखबीर बादल ने बयान दिया है।

गठबंधन के सवाल पर सुखबीर का जवाब

सुखबीर सिंह बादल से पूछा गया कि अमित शाह पंजाब में एनडीए की सरकार बनने की बात कर रहे हैं, जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों 117 विस सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का बयान दे चुके हैं। इस सवाल के जवाब में सुखबीर बादल ने कहा, “मैं कोई पंडित तो हूं नहीं। आपको थोड़े दिनों में पता चल जाएगा कि होना क्या है। उनके इस बयान से अकाली दल व भाजपा के बीच संभावित गठबंधन को लेकर अटकलें जारी हैं।

कांग्रेस और AAP को बताया पार्टी विरोधी

गठबंधन को लेकर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में दो पार्टियां उनकी दुश्मन हैं। इनमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी शामिल हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के बयान और अमित शाह के एनडीए की सरकार बनाने के दावे के बीच राजनीतिक तस्वीर साफ नहीं है। ऐसे में सुखबीर के ताजा बयान ने गठबंधन की चर्चाओं को और बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *