राजस्थान में कार हादसे में परिवार समेत 6 लोगों की मौत, बच्चों का मुंडन करवाने जा रहे थे

राजस्थान में कार हादसे में परिवार समेत 6 लोगों की मौत, बच्चों का मुंडन करवाने जा रहे थे

इस हादसे में एक ड्राइवर की भी मौत हो गई है

कुलदेवी गुड़गावां वाली माता के पास जा रहे थे

यशोदा की 9 माह की बेटी दिव्यांशी गंभीर हैं

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने लिया जायजा

राजस्थान के चुरू में शनिवार सुबह-सुबह कार हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई है। हादसे में एक ड्राइवर की भी मौत हो गई है। मृतकों की पहचान भंवर लाल शर्मा (60), उनकी पत्नी महेंद्र देवी (55), बहू कविता (28) पत्नी संदीप, यशोदा (34) पत्नी संजय, कविता का बेटा कन्हैया (4 माह) और ड्राइवर मांगीलाल नाई (31) के रुप में हुई है। यशोदा की 9 महीने की बेटी दिव्यांशी गंभीर रुप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।

बच्चों का मुंडन करवाने जा रहे थे

जानकारी के मुताबिक पूरा परिवार कार में सवार होकर बच्चों का मुंडन करवाने के लिए कुलदेवी गुड़गावां वाली माता जा रहे थे। इसी दौरान सादुलपुर में कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई है। आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और पीड़ितों की मदद में जुट गए। मृतकों के परिजनों को जानकारी दी गई। घटना में 7 महीने की बच्ची घायल थी, उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *