लुधियाना में गुरुद्वारा साहिब पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 200 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मिली सफलता
28 अक्टूबर की अल सुबह करीब 3 बज कर 10 मिनट की घटना
गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होने के बाद फायरिंग कर मौके से फरार
मामले की गंभीरता को देखते काउंटर इंटेलिजेंस की मदद ली गई
मुख्य सेवादार कुलवंत को ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से धमकियां
लुधियाना
लुधियाना के मंजी साहिब गुरुद्वारे में फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 200 किलोमीटर तक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी को पकड़ा है। दरअसल 28 अक्टूबर की अल सुबह करीब 3 बज कर 10 मिनट पर 2 नकाबपोश बाइक पर आते हैं। वह गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होने के बाद फायरिंग करके मौके से फरार हो जाते है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस की मदद ली। आरोपी की पहचान राज सिंह उर्फ राजू के रूप में हुई है, जो फिरोजपुर के रूप में हुई है। हालांकि अभी भी एक आरोपी फरार चल रहा है।
200 किमी तक के फुटेज किए चैक
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए आस-पास के करीब 200 सीसीटीवी फुटेज कैमरों को चैक किया। जिसके बाद तकनीकी जांच और ह्यमून इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस शूटर तक पहुंच पाई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
ब्लैकमेलिंग के चलते की थी फायरिंग
पुलिस की शुरूआती जांच और पूछताछ में सामने आया है कि गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार कुलवंत सिंह को ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से धमकियां दी जा रही थीं। इसी सिलसिले में गुरुद्वारा साहिब में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया।








