सरकारी खजाने को कथित नुकसान पहुंचाने के मामले में ED की जांच तेज

सरकारी खजाने को कथित नुकसान पहुंचाने के मामले में ED की जांच तेज

पंजाब के मुख्य सचिव केपी सिन्हा को ED का समन, जालंधर कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया

पंजाब सरकार के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंची जांच की आंच

उनके साथ वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को भी पूछताछ के समन भेजे हैं

वहीं, अब समन भेजे जाने के बाद यह मामला और भी चर्चा में आ गया है

GMADA मुख्यालय व हाउसिंग विभाग के 26 ठिकानों पर छापेमारी की

चंडीगढ़

पंजाब में भ्रष्टाचार और सरकारी खजाने को कथित नुकसान पहुंचाने के मामले में ED की जांच तेज हो गई है। अब इस जांच की आंच पंजाब सरकार के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंच गई है। ED ने पंजाब के मुख्य सचिव केपी सिन्हा को समन जारी कर 26 नवंबर को जालंधर स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने के निर्देश दिए हैं। यह जांच मोहाली के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में कथित अनियमितताओं से जुड़ी हुई है, जिसकी शुरुआत मई 2026 में हुई थी।

पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा से हो चुकी है पूछताछ

अगस्त में IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ से दो बार पूछताछ की गई। वहीं, पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को भी 31 अगस्त को समन जारी किया गया था। वह 9 सितंबर को जालंधर स्थित ED कार्यालय पहुंचे थे, जहां उनसे 8 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ हुई थी।

हाउसिंग विभाग से जुड़े 26 ठिकानों पर छापेमारी

इसके अलावा सितंबर में ED ने GMADA मुख्यालय और हाउसिंग विभाग से जुड़े 26 ठिकानों पर छापेमारी की थी। नवंबर में GMADA के मुख्य प्रशासक संदीप ऋषि और हाउसिंग विभाग के प्रमुख सचिव विकास गर्ग को भी समन भेजे गए थे।

जमीन अधिग्रहण से बिल्डरों को रियायत देने की जांच

ED इस पूरे मामले में जमीन अधिग्रहण, नीलामी, जमीन आवंटन, CLU मंजूरी और बिल्डरों को कथित तौर पर दी गई रियायतों से जुड़े फैसलों की जांच कर रही है। अब मुख्य सचिव केपी सिन्हा और वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को समन भेजे जाने के बाद यह मामला और भी चर्चा में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *