AAP की मेगा रैली से पहले एक दर्दनाक हादसा

!मीडिया फूड सेंटर में कॉफी मशीन फटने से एक की मौ/त, मोगा में ‘खुशहाल पंजाब रैली’ से पहले बड़ा धमाका!

मशीन का एक टुकड़ा सीधे लेबर के सिर पर जा लगा है

इसमें स्मार्ट राशन कार्ड योजना की शुरुआत की जाएगी

करीब 116 एकड़ जमीन में विशाल पंडाल तैयार किया

डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई

मोगा

पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी की मेगा रैली से पहले एक दर्दनाक हादसा हो गया। रैली स्थल के पास मीडिया फूड सेंटर में कॉफी मशीन अचानक तेज धमाके के साथ फट गई। मशीन का एक टुकड़ा सीधे लेबर के सिर पर जा लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब लेबर कॉफी बना रहा था। बताया जा रहा है कि मशीन में प्रेशर ज्यादा बनने के कारण वह अचानक फट गई।

AAP की मेगा रैली से पहले हुआ हादसा

दरअसल, मोगा के गांव नथूवाला जदीद में बड़ा राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में स्मार्ट राशन कार्ड योजना की शुरुआत की जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत पंजाब सरकार के मंत्री और पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

116 एकड़ जमीन में विशाल पंडाल तैयार

कार्यक्रम के लिए करीब 116 एकड़ जमीन में विशाल पंडाल तैयार किया गया है। इसमें पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल रैली से पहले हुए इस हादसे ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *