जालंधर नेशनल हाईवे पर खड़े थ्री-व्हीलर से टकराई टैक्सी, हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल

जालंधर नेशनल हाईवे पर खड़े थ्री-व्हीलर से टकराई टैक्सी, हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल

सवारियां घायल हो गई हैं, पर गनीमत रही किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ

टैक्सी पटियाला से ब्यास जा रही थी, इस हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को संभाला

बाद में नेशनल हाईवे पर वाहनों की लाइनें लग गईं और ट्रैफिक जाम हो गया

जालंधर

जालंधर के गोराया में नेशनल हाईवे पर एक टैक्सी वहां खड़े थ्री-व्हीलर से टकरा गई। हादसे में सवारियां घायल हो गई हैं, पर गनीमत रही किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ। टैक्सी पटियाला से ब्यास जा रही थी। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को दोबारा से शुरू करवाया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को संभाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस फिलहाल मामले की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

सवारियाें को बचाने के चलते हादसा

टैक्सी ड्राइवर रणजीत सिंह ने बताया कि 4 सवारियों को लेकर पटियाला से ब्यास जा रहे थे। इसी दौरान गोराया के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसकी टैक्सी को साइड मार दी। जिस कारण सवारियों को बचाने के कारण गाड़ी मोड़ दी और वह आगे खड़े थ्री-व्हीलर में टकरा गई।

लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं और ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना मिलते ही गोराया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवाया और ट्रैफिक को दोबारा शुरू कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *