पंजाब BJP ने OBC मोर्चा के इंचार्ज-को-इंचार्ज नियुक्त किए
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का संगठन विस्तार, 33 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं
संगठन मजबूत करने और विभिन्न वर्गों तक पहुंच बढ़ाने में जुटी पार्टी
पटियाला नॉर्थ में गुरदर्शन सैनी और साउथ में तेजिंदर कौर को जिम्मा
जालंधर
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। चुनाव से पहले पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और विभिन्न वर्गों तक अपनी पहुंच बढ़ाने में जुट गई है। इसी रणनीति के तहत भाजपा ने प्रदेश में OBC मोर्चा के 33 जिला इंचार्ज और को-इंचार्ज की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जालंधर नॉर्थ में कमलजीत और साउथ में बिल्ला को कमान
इसी तरह जालंधर में तरुण जस्सी, जालंधर नॉर्थ में कमलजीत फ्लोरा और जालंधर साउथ में विजय कुमार बिल्ला को इंचार्ज नियुक्त किया गया है। जारी सूची के अनुसार, लुधियाना अर्बन में जरनैल सिंह हैप्पी को इंचार्ज और परमजीत सिंह खालसा को को-इंचार्ज बनाया गया है। लुधियाना रूरल में लाल सिंह लाली को इंचार्ज और हरमिंदर सिंह को को-इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है।
पटियाला में श्याम गुज्जर इंचार्ज और जरनैल सैनी को-इंचार्ज
पटियाला में श्याम गुज्जर को इंचार्ज और जरनैल सिंह सैनी को को-इंचार्ज बनाया गया है। पटियाला नॉर्थ में गुरदर्शन सैनी और पटियाला साउथ में तेजिंदर कौर को जिम्मेदारी दी गई है। अमृतसर में संदीप वर्मा, अमृतसर-2 में जसमीट आहलूवालिया, बठिंडा रूरल में पवन यादव, मालेरकोटला में अनिल पाल, मोहाली में संदीप भाटिया, संगरूर-1 में परविंदर सिंह खुरमी और संगरूर-2 में प्रदीप चौधरी को इंचार्ज बनाया गया है।









