परविंदर झोटा के पिता ने शुरू की भूख हड़ताल : SSP नहीं हटे तो जान चली जाए, अन्न का दाना भी नहीं खाऊंगा

परविंदर झोटा के पिता ने शुरू की भूख हड़ताल : SSP नहीं हटे तो जान चली जाए, अन्न का दाना भी नहीं खाऊंगा

SSP को हटाने को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं किया गया

जब तक SSP वैभव चौधरी को नहीं हटाया जाता, तब तक अन्न का दाना ग्रहण नहीं करेंगे

दूसरी तरफ, चंडीगढ़ स्थित PGI में परविंदर झोटा के शव का पोस्टमॉर्टम शुरू कर दिया

पुलिस बल तैनात, अब पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा

मानसा

मानसा के नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की मौत के बाद अब उनके परिवार ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनके पिता भीम सिंह ने SSP वैभव चौधरी को पद से हटाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है कि कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के साथ हुई बैठक में SSP को हटाने को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं किया गया। जब तक SSP वैभव चौधरी को नहीं हटाया जाता, तब तक वह अन्न का एक दाना भी ग्रहण नहीं करेंगे। चाहे उनकी जान ही क्यों न चली जाए, वह अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे।

पिता ने SSP को ठहराया बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार

भीम सिंह का आरोप है कि अगर मानसा पुलिस के SSP वैभव चौधरी ने नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की होती तो उनके बेटे परविंदर झोटा की हत्या की नौबत नहीं आती। नशे के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही के कारण उनके परिवार को यह दुख झेलना पड़ा है। परिवार की मांग है कि SSP को तत्काल पद से हटाया जाए। भीम सिंह ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।

चंडीगढ़ PGI में परविंदर झोटा के शव का पोस्टमॉर्टम

दूसरी तरफ, चंडीगढ़ स्थित PGI में परविंदर झोटा के शव का पोस्टमॉर्टम शुरू कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के दौरान अस्पताल परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परविंदर का शव वीरवार रात करीब 12 बजे मानसा से चंडीगढ़ भेजा गया था। अब पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *