आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा ने भी कसी कमर

35 वार्डों में से 23 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान! मेयर जोशी समेत पुराने और अनुभवी चेहरों को मौका

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर पहली लिस्ट जारी

निगम चुनाव में स्थिति मजबूत करने की कोशिश की है

घोषित 23 उम्मीदवारों में 8 महिलाओं को टिकट दिया

चंडीगढ़ में चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है

चंडीगढ़

भाजपा ने भी आगामी चुनाव को देखते हुए कमर कस ली और उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को पार्टी ने शुक्रवार को 35 वार्डों में से 23 वार्डों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद घोषित इस सूची में कई पुराने और अनुभवी चेहरों पर दोबारा भरोसा जताया गया है। मौजूदा मेयर सौरभ जोशी के अलावा पूर्व पार्षद देवेंद्र बबला, अरविंद सिंह और राजेश कुमार गुप्ता बिट्टू को भी उम्मीदवार बनाया। पार्टी ने इन चेहरों के जरिए निगम चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश की है।

8 महिला उम्मीदवारों पर जताया भरोसा

भाजपा की ओर से घोषित 23 उम्मीदवारों में 8 महिलाओं को टिकट दिया गया है। महिला उम्मीदवारों की सूची में वार्ड नंबर 8 से किरण सिंह, वार्ड 11 से सुमिता कोहली, वार्ड 13 से सुखजीवन कौर और वार्ड 17 से एडवोकेट मीनाक्षी सिंह को टिकट दिया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 21 से सुनीता कौर, वार्ड 26 से रेखा सूद और वार्ड 29 से प्रिया वहरोत्रा भाजपा की उम्मीदवार होंगी।

35 में से 23 वार्डों पर उम्मीदवार घोषित

भाजपा ने फिलहाल 35 वार्डों में से 23 के लिए ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इनमें वार्ड नंबर 27 से गुरबख्श रावत शामिल हैं, जो मौजूदा पार्षद भी हैं। पार्टी ने उन्हें एक बार फिर चुनाव मैदान में उतारा है। बाकी 12 वार्डों के उम्मीदवारों को लेकर अभी घोषणा नहीं की गई है। पहली सूची जारी होने के बाद चंडीगढ़ में चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *