पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी का अंतिम संस्कार

पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी का अंतिम संस्कार

सांसद अमृतपाल सिंह दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने अमृतसर पहुंचे, गांव में 1000 पुलिसकर्मी तैनात

कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा ले जाया जाएगा

अमृतसर कोर्ट से दोपहर 12 से 3 बजे तक यानी 3 घंटे की कस्टडी पैरोल

वहीं, उनके गांव जल्लूपुर खेड़ा में करीब 1,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

गांव के रास्तों पर बैरिकेडिंग, निगरानी और ट्रैफिक व्यवस्था भी कड़ी की

अमृतपाल सिंह पिछले करीब 3 साल से असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं

अमृतसर

पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर पुलिस शनिवार सुबह दिल्ली से अमृतसर पहुंच गई है। फिलहाल उन्हें अमृतसर एयरपोर्ट के अंदर ही रखा गया है। यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा ले जाया जाएगा। दरअसल, अमृतपाल सिंह को अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतसर कोर्ट से दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक यानी 3 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली है। उनकी दादी का 8 नवंबर को निधन हो गया था, लेकिन अमृतपाल के न होने पर परिवार ने अंतिम संस्कार रोक दिया था।

पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं

अमृतपाल सिंह की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। उन्हें एयरपोर्ट से बुलेटप्रूफ गाड़ी में ले जाया जा सकता है। वहीं, उनके गांव जल्लूपुर खेड़ा में करीब 1,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। गांव के रास्तों पर बैरिकेडिंग, निगरानी और ट्रैफिक व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। अमृतपाल के समर्थक भी अंतिम संस्कार से पहले गांव पहुंचने लगे हैं।

करीब 10 लाख रुपये खर्च हो रहे

जानकारी के मुताबिक, सांसद को असम से अमृतसर लाने और वापस ले जाने पर करीब 10 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। कोर्ट के आदेश के अनुसार, इस खर्च का भुगतान उनके परिवार ने किया है। अमृतपाल को शुक्रवार दोपहर असम की डिब्रूगढ़ जेल से दिल्ली लाया गया था। वहां उन्हें रात में सेफ हाउस में रखा गया और शनिवार सुबह नियमित फ्लाइट से अमृतसर पहुंचाया गया।

3 साल से डिब्रूगढ़ जेल, असम में

बता दें कि अमृतपाल सिंह पिछले करीब 3 साल से असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। अमृतसर के अजनाला थाने पर हमले के आरोप में गिरफ्तारी के बाद उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत असम भेज दिया गया था। वहीं, कोर्ट ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस को विशेष अधिकार दिए हैं। आदेश के मुताबिक, अगर अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बिगड़ता है तो पुलिस अमृतपाल सिंह को तुरंत वापस ले जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *