मणिपुर के चंदेल में जहरीली शराब पीने से बड़ा हादसा

मणिपुर के चंदेल में जहरीली शराब पीने से बड़ा हादसा

अबतक 15 लोगों की मौत, 600 से ज्यादा लोग अलग-अलग अस्पताल में भर्ती, 3 लोगों की हालत गंभीर

घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया

2 से 3 दिनों से लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी

मणिपुर के काकचिंग के सुगनू इलाके से खरीदी शराब

कार्रवाई करते हुए अब तक करीब 10 लोग अरेस्ट किए

मणिपुर के चंदेल जिले में जहरीली शराब पीने से बड़ा हादसा सामने आया है। इस घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 600 से अधिक लोग बीमार पड़ने के बाद अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक करीब 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चंदेल जिले में स्थानीय स्तर पर शराब तैयार किए जाने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आशंका है कि दूसरे इलाके से शराब लाकर यहां बेची थी।

शराब पीने के बाद बिगड़ी लोगों की तबीयत

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले 2 से 3 दिनों के दौरान कई लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। बताया जा रहा है कि इन सभी लोगों ने शराब का सेवन किया था। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने के बाद उन्हें अस्पतालों में पहुंचाया गया। हालांकि, शुरुआत में स्थानीय लोगों को यह जानकारी नहीं थी कि शराब कहां से लाई गई थी।

सुगनू से खरीदी, मेथनॉल मिलाने की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रभावित लोगों ने जिस शराब का सेवन किया था, उसे मणिपुर के काकचिंग जिले के सुगनू इलाके से खरीदा गया था। जांच एजेंसियों को आशंका है कि शराब में जहरीला केमिकल मेथनॉल मिलाया गया था। इसी के चलते बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *