लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर से मांगी ₹3 करोड़ की फिरौती, परिवार को भी मिल रही धमकियां!
लुधियाना से फिरौती और धमकी देने का गंभीर मामला आया सामने
प्रॉपर्टी डीलर से मांगे ₹3 करोड़, परिवार को भी मिल रही धमकियां!
आरोपी ने वॉट्सऐप पर धमकी भरे मैसेज और वॉयस मैसेज भी भेजे
धमकी देने वाले किसी गैंग से जुड़े हैं या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है
लुधियाना
पंजाब के लुधियाना से फिरौती और धमकी देने का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां न्यू शिवाजी नगर के एक प्रॉपर्टी डीलर और उसके परिवार को 3 करोड़ की फिरौती के लिए धमकियां दी जा रही हैं। अज्ञात आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से प्रॉपर्टी डीलर दीपक गुप्ता और उसके भाई संदीप गुप्ता को फोन कर फिरौती मांग रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी ने वॉट्सऐप पर धमकी भरे मैसेज और वॉयस मैसेज भी भेजे हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
भारतीय और विदेशी नंबरों से कॉल व मैसेज
शिकायत अनुसार, आरोपी भारतीय और विदेशी मोबाइल नंबरों से फोन कर 3 करोड़ की फिरौती मांग रहा है। इसके अलावा 12 नवंबर को वॉट्सऐप के जरिए धमकी भरे मैसेज और वॉयस मैसेज भी भेजे गए हैं। फिलहाल धमकी देने वाले किसी गैंग से जुड़े हैं या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
धमकी मेें इस्तेमाल मोबाइल नंबरों की जांच
वहीं, थाना प्रभारी गुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने BNS की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।








