अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम फेल, 4 घंटे तक थमीं उड़ानें; 8 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम फेल, 4 घंटे तक थमीं उड़ानें; 8 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द

देश के सभी एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स रोकने का आदेश जारी किया था

शुरुआती जांच में खराबी के पीछे साइबर हमले के संकेत नहीं मिले हैं

वहीं टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी वजह हो सकती है

8 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द की गईं, जबकि 15 लाख यात्री प्रभावित

अमेरिका से हवाई यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। देशभर में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण शुक्रवार को 4 घंटे से ज्यादा समय तक विमानों की उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देश के सभी एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स रोकने का आदेश जारी किया था। शुरुआती जांच में इस खराबी के पीछे किसी साइबर हमले के संकेत नहीं मिले हैं। टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी इसकी वजह हो सकती है। हालांकि, खराबी का असली कारण स्पष्ट नहीं है। इस तकनीकी गड़बड़ी का असर इतना व्यापक रहा कि 8 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि करीब 15 लाख यात्री प्रभावित हुए।

शनिवार को भी उड़ानें रद्द और लेट रहीं

शुक्रवार रात उड़ानों पर लगी रोक हटा दी गई, लेकिन फ्लाइट्स का संचालन पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका। शनिवार को भी बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द और लेट रहीं। वहीं, FAA के अधिकारी जांच कर रहे हैं कि कहीं इस गड़बड़ी का संबंध हाल ही में लगाए गए नए AI सिस्टम से तो नहीं है।

उड़ानें रोकने की दूसरी बड़ी घटना बताई

गौरतलब है कि 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों के बाद यह अमेरिका में देशव्यापी उड़ानें रोकने की दूसरी बड़ी घटना बताई जा रही है। इससे पहले जनवरी 2023 में FAA के कंप्यूटर सिस्टम में खराबी के कारण भी देशभर में हवाई सेवाएं प्रभावित हुई थीं।

तकनीकी खराबी की जांच की जा रही हैं

इस घटना के बाद अमेरिकी एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने की जरूरत पर भी सवाल उठने लगे हैं। अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए 50 अरब डॉलर की मांग की है। फिलहाल अधिकारी तकनीकी खराबी की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *