चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर व राज्यसभा सांसद संधू को ED का समन जारी

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर व राज्यसभा सांसद संधू को ED का समन जारी

जालंधर ED ऑफिस में पेश होंगे सांसद सतनाम सिंह संधू, व्यूनाउ ग्रुप मामले में होगी पूछताछ

ED ने समन जारी कर 25 नवंबर पूछताछ को बुलाया

Vuenow ग्रुप के फंड को लेकर पूछताछ की जाएगी

पोंजी स्कीम चलाने का आरोप, जांच कर रही एजेंसी

जालंधर

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर व राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू को ED ने समन जारी किया है। ED ने समन जारी कर उन्हें जांलधर ऑफिस में 25 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सतनाम संधू से Vuenow ग्रुप के फंड को लेकर पूछताछ की जाएगी। इस ग्रुप के खिलाफ ED जांच कर रही है, क्योंकि इन पर पोंजी स्कीम चलाने का आरोप है।

मार्च 2025 में अधिकारी दंपत्ती अरेस्ट किया

व्यूनाउ ग्रुप मामले में, एजेंसी ने मार्च 2025 में मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुखविंदर सिंह खरौर और उनकी पत्नी डिंपल खरौर को गिरफ्तार किया। आरोप है कि वे लोगों को “क्लाउड पार्टिकल्स (सर्वर)” बेचकर और फिर उन्हें वापस लीज़ पर लेकर, हर महीने किराये से कमाई का वादा करके लोगों के साथ धोखाधड़ी करने में शामिल थे।

सेल-एंड-लीजबैक’ असल में न के बराबर

एजेंसी ने कहा, “क्लाउड पार्टिकल्स का मुख्य कारोबार, जो ‘सेल-एंड-लीजबैक’ (SLB) मॉडल पर आधारित था, असल में न के बराबर पाया गया। निवेशकों को धोखा देने के लिए इसे बहुत बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया था। अपराध से हासिल हुई ₹3,558 करोड़ की रकम (POC) का इस्तेमाल कारोबार के अलावा अन्य कामों के लिए किया गया…”

फर्जी कंपनियों के जरिए घुमाया गया पैसा

ED के अनुसार, Vuenow मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड (VMSL) और समूह की अन्य कंपनियों ने फंड को दूसरी तरफ मोड़ दिया। इस पैसे का इस्तेमाल चैनल पार्टनर्स को भारी कमीशन देने, लग्जरी गाड़ियां, सोना और हीरे खरीदने में किया गया। साथ ही, प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले इस पैसे को कई शेल कंपनियों (फर्जी कंपनियों) के जरिए घुमाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *