UIDAI ने आधार बायोमेट्रिक अपडेट पर अभिभावकों को दी बड़ी राहत

UIDAI ने आधार बायोमेट्रिक अपडेट पर अभिभावकों को दी बड़ी राहत

5 से 17 साल तक के बच्चों के आधार कार्ड पर बड़ा अपडेट, 2027 तक नहीं लगेगी बायोमेट्रिक अपडेट की फीस

छोटे बच्चों के बायोमेट्रिक विवरण उम्र बढ़ने के साथ बदल सकते हैं

पुराने बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बेस पर पहचान सत्यापित करने में दिक्कत

UIDAI ने दो चरणों में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट व्यवस्था की है

MBU पर लगने वाली फीस को 30 सितंबर 2027 तक माफ किया

नई दिल्ली

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट को लेकर अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। अगर आपने अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवा लिया है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ उसका बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया है तो अब 5 से 17 साल तक के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2027 तक बिल्कुल मुफ्त कराया जा सकेगा। इसके लिए अभिभावकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

आंखों की पहचान और चेहरे में बदलाव है होता

दरअसल, छोटे बच्चों का आधार बनाते समय दर्ज किए गए बायोमेट्रिक विवरण उम्र बढ़ने के साथ बदल सकते हैं। ऐसे में बच्चों के शारीरिक विकास के कारण उनकी उंगलियों के निशान, आंखों की पुतलियों की पहचान और चेहरे में बदलाव आता है।

5 और 15 साल की उम्र में बायोमेट्रिक अपडेट

पुराने बायोमेट्रिक रिकॉर्ड के आधार पर पहचान सत्यापित करने में दिक्कत हो सकती है। इसी समस्या को देखते UIDAI ने बच्चों के लिए दो चरणों में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट व्यवस्था की है। पहला अपडेट 5 साल की उम्र पूरी होने पर और दूसरा अपडेट 15 साल की उम्र में कराना जरूरी है।

30 सितंबर 2027 तक नहीं देना होगा शुल्क

UIDAI ने 5 से 17 साल की उम्र के बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) पर लगने वाली फीस को 30 सितंबर 2027 तक माफ कर दिया है। इस फैसले से उन अभिभावकों को राहत मिलेगी, जिन्हें अपने बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करवानी है।

स्कूलों में लगाए जा रहे आधार अपडेट कैंप

बच्चों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए स्कूलों में भी आधार बायोमेट्रिक अपडेट कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इससे माता-पिता को बच्चों को लेकर अलग से आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्कूल परिसर में ही कैंप के दौरान अपडेट की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *