बेटों की मौत की खबर सुनने के बाद गमगीन माहौल में परिवार

बेटों की मौत की खबर सुनने के बाद गमगीन माहौल में परिवार

जालंधर के 2 सगे भाइयों की ग्रीस में तेजधार हथियार से हत्या, पता चलते ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

शाहकोट के पैतृक गांव तलवंडी संघेड़ा में दोनों का अंतिम संस्कार

भरोसे पर कर्ज उठाकर पहले दलजीत को वर्क परमिट पर ग्रीस भेजा

तीन माह पहले सबसे छोटे भाई गुरविंदर को भी वहीं भेज दिया गया

संदीप दोनों से पैसे मांगा करता, इसी को लेकर उसने हत्या कर दी

जालंधर

जालंधर के शाहकोट कस्बे के तलवंडी संघेड़ा गांव के 2 सगे भाइयों की ग्रीस में तेजधार हथियार से हत्या कर दी है। जैसे ही परिवार को इस घटना का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि परिवार ने आर्थिक स्थिति से उबरने के लिए दोनों बेटों को कर्ज़ा लेकर बाहर भेजा था। पर बेटों की मौत की खबर सुनने के बाद पूरा परिवार टूट गया है। पैतृक गांव तलवंडी संघेड़ा में दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मामा के कहने पर बेटों को कर्ज़ लेकर ग्रीस भेजा

दुखी पिता बूटा सिंह ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं सुपिंदर सिंह (29), दलजीत सिंह (26) और सबसे छोटा गुरविंदर सिंह (23) है। परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहता था। करीब 8 महीने पहले जालंधर के गांव गुमटाली निवासी दूर के रिश्तेदार मामा संदीप सिंह के भरोसे पर कर्ज उठाकर पहले दलजीत को वर्क परमिट पर ग्रीस भेजा। तीन माह पहले छोटे भाई गुरविंदर को भी वहीं भेज दिया।

मामा ने ही की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़ित पिता ने आगे कहा कि दोनों भाई एक पिग फार्म में साथ काम कर रहे थे और घर के हालत बदलने की जद्दोजहद में जुटे थे। बूटा सिंह ने आरोप लगाया कि संदीप ने ही दोनों बेटों की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। संदीप आरोपी दोनों से पैसे मांगा करता था, इसी को लेकर उसने हत्या कर दी। ग्रीस पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घर के आंगन में अब बेटों की अंतिम दर्शनों की तैयारियां हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *