जालंधर में रिटायर्ड NSG कमांडो और ASI के बीच विवाद, तेज रफ्तार कार चलाने से रोका तो थप्पड़ मारने का आरोप!

जालंधर में रिटायर्ड NSG कमांडो और ASI के बीच विवाद, तेज रफ्तार कार चलाने से रोका तो थप्पड़ मारने का आरोप!

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया

ASI हरीश ने रिटायर्ड NSG कमांडो संदीप कुमार से बदसलूकी की

पुलिस कमिश्नर और पंजाब के DGP से निष्पक्ष जांच की मांग की है

वर्दी की धौंस दिखाते NSG कमांडो से हाथापाई और थप्पड़ जड़ा

फिलहाल, मामले में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई का इंतजार

जालंधर

पंजाब के जालंधर से पुलिसकर्मी और सेना के एक रिटायर्ड कमांडो के बीच विवाद सामने आया है। आरोप है कि तेज रफ्तार से कार चलाने पर टोकने से नाराज पंजाब पुलिस के एक ASI हरीश ने रिटायर्ड NSG कमांडो संदीप कुमार के साथ बदसलूकी की, उनका गला पकड़ा और थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है। संदीप कुमार ने पुलिस कमिश्नर और पंजाब के DGP से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी ASI को तुरंत सस्पेंड किया जाए। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई का इंतजार है।

कुत्ते को कार की चपेट में आने से बचाया

जानकारी के मुताबिक, जालंधर के चौगिटी इलाके से रिटायर्ड NSG कमांडो संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वह अपने कुत्ते के साथ घर के बाहर सब्जी लेने के लिए खड़े थे। इसी दौरान पंजाब पुलिस का एक ASI हरीश स्विफ्ट कार लेकर तेज रफ्तार से वहां से गुजरा। संदीप ने किसी तरह अपने कुत्ते को कार की चपेट में आने से बचाया। इसके बाद ASI को रिहायशी इलाके में इतनी तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर टोका।

मोबाइल गिरकर टूटा, गले पर भी चोट

संदीप के मुताबिक, पुलिसकर्मी से कहा कि अगर उनका कुत्ता गाड़ी के नीचे आ जाता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? आरोप है कि इस बात पर ASI ने जवाब दिया कि कुत्ता मरा तो नहीं। इसके बाद ASI ने वर्दी की धौंस दिखाते हुए उनके साथ हाथापाई की और थप्पड़ मार दिया। दावा किया कि ASI ने उनका गला पकड़ने की कोशिश की। धक्का-मुक्की में मोबाइल जमीन पर गिरकर टूट गया और गले पर भी चोट आई।

अब रामा मंडी थाने में शिकायत दर्ज

वहीं, संदीप कुमार ने आरोप लगाया कि घटना के बाद 112 पर कॉल करके उल्टा उन्हीं के खिलाफ शिकायत कर दी। ASI की पत्नी भी पुलिस विभाग में SHO हैं और इसी वजह से उन पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि, रिटायर्ड कमांडो ने साफ कहा है कि वह किसी दबाव में समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने सिविल अस्पताल से MLR भी कटवा ली है और अब रामा मंडी थाने में शिकायत दर्ज करवाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *