भारत-पाकिस्तान सीमा से आई बड़ी खबर

पठानकोट से सीमा पर 120 मीटर अंदर घुसे पाक घुसपैठिये को मार गिराया

पहाड़ीपुर पोस्ट के पास BSF ने की कार्रवाई

संदिग्ध गतिविधियों को देखते संभाला मोर्चा

सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी

एहतियात के तौर पर चला तलाशी अभियान

पठानकोट

पंजाब के पठानकोट से भारत-पाकिस्तान सीमा पर बड़ी खबर सामने आई है। यहां BSF के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया है। यह कार्रवाई पहाड़ीपुर पोस्ट के पास की गई। जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा में करीब 120 मीटर अंदर तक घुस आया था। एहतियात के तौर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सतर्क जवानों ने कार्रवाई करते ढेर कर दिया

सीमा पर तैनात BSF के सतर्क जवानों ने उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए मोर्चा संभाला और कार्रवाई करते हुए उसे ढेर कर दिया। घटना के बाद सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। जांच की जा रही है कि घुसपैठिया अकेला था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *