पंजाब पुलिस और अन्य विभागों के सात मौजूदा एवं सेवानिवृत्त अधिकारी शामिल

चंडीगढ़ में ED ऑफिस में DIG स्वपन शर्मा पेश, रिश्वतखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया गया तलब

अधिकारियों और बिचौलिए के बीच संभावित वित्तीय लेनदेन की पड़ताल कर रही

स्वपन शर्मा को भी अपना पक्ष रखने और जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया

जांच एजेंसी पता लगाएगी अधिकारियों का कृष्णानु शारदा के साथ कैसा संपर्क था

इससे पहले अक्टूबर 2026 में स्वपन शर्मा चंडीगढ़ स्थित ED कार्यालय में पेश हुए

चंडीगढ़

पंजाब पुलिस के DIG (रोपड़ रेंज) स्वपन शर्मा शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय पहुंचे। उन्हें निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वतखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ED ने तलब किया था। एजेंसी की ओर से उन्हें 27 नवंबर 2026 को सेक्टर-17 स्थित कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए गए थे। जांच के दायरे में पंजाब पुलिस और अन्य विभागों के सात मौजूदा एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों को शामिल किया गया है। इन सभी को पूछताछ के लिए समन भेजे गए हैं।

भुल्लर और कथित बिचौलिए से जुड़े मामले में जांच तेज

यह पूरा मामला निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर और उनके कथित बिचौलिए कृष्णानु शारदा से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की जांच से संबंधित है। ED इस मामले में अधिकारियों और बिचौलिए के बीच संपर्कों के साथ-साथ संभावित वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल कर रही है।

अधिकारियों और कृष्णानु शारदा के संपर्कों की पड़ताल

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि संबंधित अधिकारियों का कृष्णानु शारदा के साथ किस तरह का संपर्क था और क्या उनके बीच किसी प्रकार का वित्तीय लेनदेन हुआ था। इसी सिलसिले में स्वपन शर्मा को भी अपना पक्ष रखने और जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट मामले में भी पेश हो चुके हैं DIG

इससे पहले अक्टूबर 2026 में भी स्वपन शर्मा चंडीगढ़ स्थित ED कार्यालय में पेश हुए थे। उस समय उनसे कथित फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट से जुड़े मामले में पूछताछ की गई थी। अब एक बार फिर उन्हें हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *